भारत में फुटबॉल को भी तवज्जो दी जाने लगी है। वैसे फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, इसलिए भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार फीफा अंडर-17 विश्व कप-2017 की मेजबानी के दावे को समर्थन देने के लिए तैयार हो गई है।फीफा अंडर-17 विश्व कप-2017 के लिए जरूरी सभी गारंटियां देने के अलावा जरूरी ढांचागत सुविधाएं तैयार करने में भी… 
भारत में फुटबॉल को भी तवज्जो दी जाने लगी है। वैसे फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, इसलिए भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार फीफा अंडर-17 विश्व कप-2017 की मेजबानी के दावे को समर्थन देने के लिए तैयार हो गई है।फीफा अंडर-17 विश्व कप-2017 के लिए जरूरी सभी गारंटियां देने के अलावा जरूरी ढांचागत सुविधाएं तैयार करने में भी सरकार मदद करेगी।हालांकि अभी इस टूर्नामेंट के आयोजन मेजबानी भारत को नहीं मिली है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत को आयरलैंड, उज्बेकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से टक्कर मिलेगी। भारत इसके लिए सितंबर में दावेदारी पेश करेगा और फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा दिसंबर तक इसके आयोजन स्थल की घोषणा करेगी।केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को तय किया कि सरकार ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से इस आयोजन के लिए की जा रही दावेदारी को अपना समर्थन देगी। फीफा की शर्तो के मुताबिक सुरक्षा, वीजा और विदेशी मुद्रा आदि के संबंध में सभी जरूरी गारंटी सरकार देने को तैयार हो गई है।अगर फेडरेशन की दावेदारी को फीफा ने मंजूर कर लिया तो भारत में फुटबॉल के इतने बडे़ आयोजन का यह पहला मौका होगा। योजना के मुताबिक दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इसके अधिकांश मुकाबले आयोजित करने की योजना है। इनके अलावा असम, गोवा और केरल में से किसी एक राज्य में भी कुछ मुकाबले हो सकते हैं।बता दें कि वर्ष 2017 के इस आयोजन पर होने वाला सारा खर्च फीफा और फेडरेशन उठाएंगे। इसके लिए वे टिकटों की बिक्री, स्पांसरशिप और विभिन्न व्यावसायिक समझौतों से रकम जुटाएंगे जबकि फुटबॉल स्टेडियम को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार 95 करोड़ रुपए की मदद देगी। साथ ही सरकार ने 25 करोड़ रुपये आयोजन के आपातकालीन कोष में भी जमा करने का फैसला किया है। ऐसे आयोजन से फुटबॉल में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी। भारत में अभी तक फुटबॉल के उतने दीवाने नहीं हैं, जितने क्रिकेट के हैं। अगर यह टूर्नामेंट में भारत में होता है, तो यकीनन इस खेल के प्रति भी भारतीयों का क्रेस बढ़ेगा।