रंगारंग क्रिकेट में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा मुंबई और पंजाब के बीच। इसमें कोई शक नहीं कि कागजों पर मुंबई की टीम पंजाब के मुकाबले काफी मजबूत है लेकिन इस जंग में पंजाब भी रखती है उलटफेर करने का माद्दा।वानखेड़े के मैदान पर आज एक बार फिर होगा महामुकाबला। एक तरफ जीत के रथ पर सवार मुंबई की टीम है तो सामने होंगे पिछले मैच में नाइटराइडर्स से हारने वाल पंजा… मुंबई और पंजाब में होगी रोमांचक भिड़ंतरंगारंग क्रिकेट में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा मुंबई और पंजाब के बीच। इसमें कोई शक नहीं कि कागजों पर मुंबई की टीम पंजाब के मुकाबले काफी मजबूत है लेकिन इस जंग में पंजाब भी रखती है उलटफेर करने का माद्दा।वानखेड़े के मैदान पर आज एक बार फिर होगा महामुकाबला। एक तरफ जीत के रथ पर सवार मुंबई की टीम है तो सामने होंगे पिछले मैच में नाइटराइडर्स से हारने वाल पंजाब के किंग्स। दोनों टीमों के बीच आज यह मैच वानखेड़े में रात 8 बजे खेला जाएगा। मुंबई के पास जहां 8 मुकाबलों में 5 जीत हैं तो वहीं गिलक्रिस्ट के किंग्स ने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं। कागज़ों पर पलड़ा भले ही मुंबई का नज़र आता है लेकिन आईपीएल में दोनों टीमों के बीच हुए 10 मुकाबलों में 6 में पंजाब ने बाज़ी मारी हैं।हैट्रिक लगाएगी मुंबई!पिछले दो मैच में जीत हासिल करके मुंबई की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। टीम के सभी खिलाड़ी अब परफॉर्म कर रहे हैं लेकिन ड्वायन स्मिथ के आने से मुंबई की बल्लेबाज़ी बैलेस्ड हो गई है। पिछले दोनों मुकाबलों में स्मिथ ने अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही कार्तिक, पोलार्ड और रोहित में से दो बल्लेबाज़ हर मुकाबले में रन बरसा रहे हैं। सचिन भी पिछले मुकाबले में 23 रन की अपनी पारी में रंग में दिख रहे थे। वहीं गेंदबाज़ी में टीम के पास मलिंगा और जॉनसन का कमाल का कॉम्बिनेशन हैं। टीम के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि पिछले मुकाबले में खेलने वाले धवन कुलकर्णी ने कमाल की गेंदबाज़ी की थी। कुलकर्णी ने आईपीएल सिक्स के अपने पहले मुकाबले में 3 शिकार किए थे जबकि बैंगलोर के खिलाफ भज्जी ने भी अपनी फ्लाइट से इंम्प्रेस किया था।किंग्स करेंगे कमबैकबिना बड़े सितारों के खेल रही पंजाब की टीम ने अब तक औसत प्रदर्शन किया है। टीम की बैटिंग लाइन अप कंसिस्टेंट नहीं हैं खासकर गिलक्रिस्ट के बल्ले से 8 मुकाबलों में सिर्फ 94 रन निकले हैं तो वहीं डेविड हसी ने भी 8 मैच में सिर्फ 165 रन बनाए हैं। युवा मनदीप सिंह और डेविड मिलर ने ज़रूर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में शॉन मार्श को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं गेंदबाज़ी की बात की जाए तो प्रवीण कुमार औऱ अज़हूर महमूद ने अब तक अच्छी गेंदबाज़ी कराई है और युवा हरमीत सिंह ने भी अब तक खेले दो मुकाबलों में इंप्रेस किया है लेकिन पीयूष चावला अब तक विकेटों के लिए तरस रहे हैं। अब देखना यह है होगा कि मुंबई की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करती है या फिर पंजाब के किंग्स लौटते हैं जीत के ट्रैक पर।

By parshv