पंजाब पर मुंबई की मैजिकल जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा। रोहित ना सिर्फ कप्तानी में रच रहे हैं इतिहास बल्कि बल्लेबाजी में भी कर रहे हैं ब्लास्ट। मुंबई इंडियन्स ने पंजाब को दी पटखनी तो इसमें रोहित ने निभाया अहम रोल। जिन्होंने लगा दी चौके छक्कों की झड़ी। पंजाब के खिलाफ रोहित ने खेली आतिशी पारी। इस बल्लेबाज ने पंजाब के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई। खासकर आख… 
पंजाब पर मुंबई की मैजिकल जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा। रोहित ना सिर्फ कप्तानी में रच रहे हैं इतिहास बल्कि बल्लेबाजी में भी कर रहे हैं ब्लास्ट। मुंबई इंडियन्स ने पंजाब को दी पटखनी तो इसमें रोहित ने निभाया अहम रोल। जिन्होंने लगा दी चौके छक्कों की झड़ी। पंजाब के खिलाफ रोहित ने खेली आतिशी पारी। इस बल्लेबाज ने पंजाब के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई। खासकर आखिरी ओवर में रोहित ने डेविस हसी को रुला दिया।आखिरी ओवर में रोहित ने जमाए तीन दनदनाते छक्के और दो चौके। रोहित ने हसी के आखिरी ओवर में जड़ डाले 27 रन और आईपीएल के इतिहास में आखिरी ओवर में पहली बार बने 27 रन।हसी के अलावा इस टैलेंटिड बल्लेबाज ने गोनी पर भी साधा निशाना। रोहित ने इस मुकाबले में गोनी की नौ बॉल में जड़े 24 रन। रोहित ने पंजाब के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में जड़े 79 रन।बात सिर्फ इस मैच की नहीं है, सीजन सिक्स में रोहित का बल्ला जमकर कर रहा है जमकर रनों की बारिश। रोहित मौजूदा सीजन में अब तक खेल चुके हैं कुल नौ मुकाबले जिसमें वो लगभग एक सौ पचपन की स्ट्राइक रेट से ठोक चुके हैं 353 रन। बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी में भी रोहित लिख रहे हैं नए इतिहास। रंगारंग क्रिकेट में वो सचिन और धोनी के बाद ऐसे तीसरे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीन मैच में चखा हो जीत का स्वाद तो रोहित अगर इसी तरह करते रहे बल्लेबाजी में ब्लास्ट और कप्तानी में कमाल तो हो सकता है इस बार रंगीन रण में मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनकर रचे इतिहास।