क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी पर हमला बोला है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक दिन धोनी पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाएंगे और भीख मांगेंगे। योगराज यहीं नहीं थमे, उन्होंने धोनी की तुलना रावण से कर डाली। योगराज ने कहा, ”धोनी बहुत अहंकारी हैं। जिस तरह रावण का अहंकार एक दिन खत्म हो गया, वही हाल धोनी का भी होगा। वह खुद को रावण से भी ऊपर समझते हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में उनसे घटिया शख्स कभी देखा है।”
योगराज सिंह ने कहा, “धोनी कुछ नहीं थे। उन्हें मीडिया ने क्रिकेट का भगवान बनाया। आज धोनी मीडिया की इज्जत नहीं करते। अगर मैं जर्नलिस्ट होता तो धोनी को थप्पड़ जड़ देता।” उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया ने गलत व्यक्ति को हीरो बना दिया।
पहले भी साधा था धोनी पर निशाना
आईपीएल-8 की नीलामी में जब युवराज सिंह 16 करोड़ रुपए में बिके थे, तब भी योगराज सिंह ने अपनी भड़ास निकाली थी। योगराज ने कहा था, “आज अल्लाह ने महेंद्र सिंह धोनी के मुंह पर चांटा मारा है। मुझे यह नहीं पता कि उसे युवराज, हरभजन या गंभीर के साथ क्या समस्या है? उसकी नॉर्थ (उत्तर भारत) के खिलाड़ियों के साथ क्या दिक्कत है? वह बहुत ही घमंडी और कमीना है। धोनी के मां-बाप अपने बेटे को संभाल लें। अगर वह निजी बातों को लेकर इसी तरह खुन्नस निकालता रहा तो अच्छा नहीं होगा।” युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप के हीरो रहे थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी मिला था, बावजूद इसके उन्हें 2015 की वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया था। युवराज के अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान,हरभजन सिंह सहित कई सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर थे।