हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जर्मनी में हाल में समाप्त हुए जूनियर महिला हाकी विश्व कप की प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रही रानी रामपाल के लिये दस लाख रूपये की घोषणा की।18 वर्षीय रामपाल कुरूक्षेत्र के करीब स्थित शाहबाद की रहने वाली है और वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। हुड्डा ने इसके साथ ही हाकी टीम के ह…

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जर्मनी में हाल में समाप्त हुए जूनियर महिला हाकी विश्व कप की प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रही रानी रामपाल के लिये दस लाख रूपये की घोषणा की।18 वर्षीय रामपाल कुरूक्षेत्र के करीब स्थित शाहबाद की रहने वाली है और वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। हुड्डा ने इसके साथ ही हाकी टीम के हरियाणा के कोच बलदेव सिंह के लिये पांच लाख रूपये की घोषणा की।इससे पहले पांच अगस्त को हुड्डा ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हरियाणा की प्रत्येक खिलाड़ी के लिये पांच . पांच लाख रूपये की घोषणा की थी। हरियाणा की छह खिलाडि़यों ने टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इनमें से पांच शाहबाद और एक हिसार की रहने वाली है।हरियाणा की जिन खिलाडि़यों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया उनमें नवजोत, मनजीत कौर, नवनीत कौर, रानी रामपाल, मोनिका और पूनम रानी शामिल हैं।सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रानी रामपाल कुल दस लाख रूपये का इनाम पाएगी जिसमें पहले घोषित की गयी पांच लाख रूपये की राशि भी शामिल है।

By parshv