सचिन तेंदुलकर एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन यह मिथक है कि जिन मैचों उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है उनमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का भी यह कहना है कि सचिन के मुकाबले ब्रायन लारा ज्यादा मैच जिताऊ बल्लेबाज हैं।पोंटिंग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सचिन महान बल्लेबा… 
सचिन तेंदुलकर एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन यह मिथक है कि जिन मैचों उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है उनमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का भी यह कहना है कि सचिन के मुकाबले ब्रायन लारा ज्यादा मैच जिताऊ बल्लेबाज हैं।पोंटिंग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सचिन महान बल्लेबाज हैं, लेकिन यह भी सच है कि वेस्टइंडीज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपनी टीम को सचिन से ज्यादा मैच जिताए हैं। पोंटिंग ने कहा, ”मेरी नजर में सचिन और लारा दोनों बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन लारा ने अपनी टीम के लिये सचिन से अधिक मैच जीते हैं। इसलिए बतौर कप्तान मेरी यह सोचकर ज्यादा नींदे उड़ी है कि अगले दिन लारा बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं। सचिन के मामले में इतनी बेचैनी नहीं हुई। दरअसल, यदि आप सचिन को रोकना चाहें तो आपके कोई रास्ता मिल ही जायेगा, जबकि लारा महज आधे घंटे में मैच आपसे छीन सकता है।”वहीं पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया अब भी एशेज सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का मद्दा रखती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों पराजय झेलनी पड़ी। पोंटिंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीत सकता है।वैसे अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के आसपास कोई बल्लेबाज नजर नहीं आता है। फिर चाहे टेस्ट या वनडे क्रिकेट में रनों की बात हो या सेंचुरी की। बता दें कि ब्रायन लारा का भी फेवरेट बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही है।