यंगिस्तान मचा रहा है अफ्रीका सरज़मी पर धमाल और बल्ले से जमकर बोल रहे हल्ला। कप्तान पुजारा के शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ खड़ा कर दिया रनों का एवरेस्ट।अफ्रीका दौरे की परीक्षा पर यंगिस्तान बरसा रहा है दनादन रन। इंडिया ए के पहले टेस्ट के पहले दिन अगर पुजारा ने सेंचुरी जड़ कर ताबड़तोड़ शुरूआत की तो वहीं दूसरे दिन… रोहित और रैना ने मचाया अफ्रीका में धमालयंगिस्तान मचा रहा है अफ्रीका सरज़मी पर धमाल और बल्ले से जमकर बोल रहे हल्ला। कप्तान पुजारा के शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ खड़ा कर दिया रनों का एवरेस्ट।अफ्रीका दौरे की परीक्षा पर यंगिस्तान बरसा रहा है दनादन रन। इंडिया ए के पहले टेस्ट के पहले दिन अगर पुजारा ने सेंचुरी जड़ कर ताबड़तोड़ शुरूआत की तो वहीं दूसरे दिन रोहित शर्मा और सुरेश रैने जड़ डाले दमदार शतक। दोनों ने खेली ऐसी पारियां जिनका अफ्रीका के गेंदबाज़ों के जवाब नहीं था। दूसरे दिन खेल की शुरूआत हुई तो टीम इंडिया की इस यंग जोड़ी ने तेज़ी से रन बरसाए।रोहित ने दूसरे दिन लंच से पहले ही शतक जड़ डाला। रोहित के फर्स्ट क्लास करियर की यह 16वीं सेंचुरी थी। रोहित के शतक के बाद रैना ने भी पूरा किया अर्धशतक। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। हालांकि शतक जड़ने के थोड़ी देर बाद ही रोहित आउट हो गए। मुंबई के इस बल्लेबाज़ ने 257 गेंदों में 119 रन की साझेदारी जिसमें 14 चौके और 2 छक्के शामिल थे।रोहित के आउट होने के बाद भी टेस्ट में कमबैक की कोशिश कर रहे रैना ने विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाजी जारी रखी और इंडिया ए का स्कोर पहुंचा दिया चार सौ के पार। रैना इसके बाद भी नहीं रूके और जड़ डाली ताबड़तोड़ सेंचुरी। रैना ने महज़ 157 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। रैना ने अपने शतक के दौरान 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। सुरेश रैना के बल्ले से निकली यह 12वी फर्स्ट क्लास सेंचुरी रही। रैना ने 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से खेली 135 रनों की बेजोड़ पारी और इंडिया ए का स्कोर पहुंचा दिया 600 रनों के करीब।जाहिर है यंगिस्तान का बल्ला मचा रहा है लगातार धमाल और साल के आखिरी में होने वाले अफ्रीकी दौरे से पहले पुजारा, रैना और रोहित की सेंचुरी बनी है टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी।

By parshv