मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को चार रन से हरा दिया और इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने लगा दी जीत की हैट्रिक। बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने हिला दी किंग्स इलेवन पंजाब की दुनिया। अपने घरेलू फैन्स के बीच मुंबई ने मारा एक बार फिर मैदान।मुंबई की टॉस जीतकर बल्लेबाजीपंजाब के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फ…  
मुंबई इंडियन्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को चार रन से हरा दिया और इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने लगा दी जीत की हैट्रिक। बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने हिला दी किंग्स इलेवन पंजाब की दुनिया। अपने घरेलू फैन्स के बीच मुंबई ने मारा एक बार फिर मैदान।मुंबई की टॉस जीतकर बल्लेबाजीपंजाब के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पंजाब के प्रवीण कुमार ने तेंदुलकर को क्लीब बोल्ड करके दिया इंडियन्स को जोर का झटका। सचिन ने दस बॉल में सिर्फ नौ रन बनाए। इसके बाद स्मिथ और दिनेश कार्तिक ने संभाला मोर्चा लेकिन यह दो बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। स्मिथ ने तैंतीस तो दिनेश कार्तिक ने पच्चीस रन बनाए लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खेली लाजवाब पारी।कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर किया बल्ले से ब्लास्ट। रोहित के दनदनाते शॉट्स का कोई जवाब नहीं दिखा। पंजाब के गेंदबाजों के साथ खासकर डेविड हसी के आखिरी ओवर में रोहित ने छुड़ा दिए पंजाब के छक्के। रोहित ने सिर्फ 39 गेंदों में छह चौके और छह छक्कों के साथ जड़े 79 रन। यह रोहित की ही तोड़ू पारी रही जो मुंबई ने रही 174 रन बनाने में कामयाब।पंजाब के सामने 175 का टारगेट175 रन का टारगेट के सामने पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 79 रनों पर आधी टीम लौट गई पवेलियन लेकिन मिलर ने एक बार फिर की मैजिक दिखाने की कोशिश। दूसरे छोर से नहीं मिला इस स्टार बल्लेबाज को साथ मिलर ने 34 गेंदों में 56 रन बनाए। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी लेकिन धवल कुलकर्णी ने नहीं बनने दिए यह रन। कुलकर्णी की खाते में दो विकेट दर्ज हुए पर मुंबई की तरफ से स्टार गेंदबाज रहे भज्जी जिन्होंने ना सिर्फ किफायती गेंदबाजी की बल्कि तीन विकेट भी झटके। कुल मिलाकर इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई पड़ी पंजाब पर भारी और लगाई जीत की हैट्रिक।