टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 का पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड जीत लिया है. 2010 में शुरू हुए इस अवॉर्ड को जीतने वाले धोनी दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. 2010 में सचिन तेंदुलकर ने ये अवॉर्ड जीता था, जबकि 2011 और 2012 में श्रीलंका के कुमार संगकारा को ये सम्मान हासिल हुआ था.

इस साल माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), विराट कोहली (भारत) और एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) भी धोनी के साथ इस दौड़ में शामिल थे.

बीसीसीआई के सेक्रेटरी संजय पटेल ने धोनी की ओर से अवॉर्ड ट्रॉफी ली. धोनी फिलहाल वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं. 2010 में शुरू हुए इस अवॉर्ड में दुनिया भर से करीब 1 लाख 88 हजार क्रिकेट फैन्स ने वोट किया. वोटिंग 2 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर को खत्म हुई थी.

आईसीसी क्रिकेट कमिटी के लोगों ने इस अवॉर्ड के लिए पांच लोगों को चुना था. अवॉर्ड जीतने पर धोनी ने कहा, ‘ये एक ऐसा अवॉर्ड है जिसे जीतकर मुझे बहुत संतुष्टि मिली है. मेरे लिए वोट करने वाले सभी क्रिकेट फैन्स को मैं तहे दिल से शुक्रिया कहता हूं.’

By parshv