विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल कोरिया की इयोन जू बेई से 21-23, 21-9 से हार गई हैं।इससे पूर्व विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गुरुवार का दिन भारत के लिए यादगार रहा। इस दिन भारत के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। महिला वर्ग में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु तथा पुरुष वर्ग में पारूपल्ली कश्यप ने अंतिम-8 दौ…

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल कोरिया की इयोन जू बेई से 21-23, 21-9 से हार गई हैं।इससे पूर्व विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गुरुवार का दिन भारत के लिए यादगार रहा। इस दिन भारत के तीन खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। महिला वर्ग में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु तथा पुरुष वर्ग में पारूपल्ली कश्यप ने अंतिम-8 दौर में जगह बनाई।अब ये तीनों खिलाड़ी पदक से मात्र एक कदम दूर रह गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही इन तीनों के नाम कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाएगा।साइना को तीसरे दौर में जहां मुश्किल जीत मिली वहीं उनकी राह पर चलती दिख रहीं युवा सनसनी सिंधु ने टियांगे इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में भारी उलटफेर करते हुए मौजूदा चैम्पियन चीन की यिहान वांग को बाहर का रास्ता दिखाया।विश्व की 12वीं वरीय सिंधु ने चैम्पियमनशिप की दूसरी और विश्व की पांचवीं वरीय चीनी खिलाड़ी यिहान वांग को 21-18, 23-21 से पराजित किया। सिंधु ने विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी यिहान को हराने में 55 मिनट का वक्त लिया।दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले यिहान ने सिंधु को हराया था लेकिन इस बार सिंधु ने उस हार का हिसाब चुकता कर लिया।

By parshv