भारत के नरेन्द्र शेरावत ने आयरलैंड में आयोजित विश्व फायर खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता मंे एक रजत सहित दो पदक जीते।दिल्ली दमकल सेवा के शेरावत ने इस विश्व प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन शैली के 120 किलो वजन वर्ग में पहले रजत पदक जीता और फिर बाद में इसी वजन वर्ग के फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीत कर इस बार दोहरी सफलता हासिल करके देश का नाम रोशन किया।विश्व फ…
भारत के नरेन्द्र शेरावत ने आयरलैंड में आयोजित विश्व फायर खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता मंे एक रजत सहित दो पदक जीते।दिल्ली दमकल सेवा के शेरावत ने इस विश्व प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन शैली के 120 किलो वजन वर्ग में पहले रजत पदक जीता और फिर बाद में इसी वजन वर्ग के फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीत कर इस बार दोहरी सफलता हासिल करके देश का नाम रोशन किया।विश्व फायर खेलों में यह लगातार चौथा साल है जब शेरवत ने पदक जीता है इससे पहले उसने 2010 :दक्षिण कोरिया: में स्वर्ण पदक और 2011 :दक्षिण अफ्रीका: तथा 2012 :आस्टे्रलिया: में रजत पदक जीते थे ।