स्पिनर सरफराज खान और कुलदीप यादव की कमाल की गेंदबाजी से भारत की अंडर-19 टीम ने आज यहां तीसरे और आखिरी युवा (अंडर-19) एकदिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर 2-0 से श्रृंखला जीती।सरफराज ने 27 रन देकर चार विकेट लिये जबकि कुलदीप ने 16 रन के एवज में तीन बल्लेबाज पवेलियन भेजे जिससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली श्रीलंकाई…

स्पिनर सरफराज खान और कुलदीप यादव की कमाल की गेंदबाजी से भारत की अंडर-19 टीम ने आज यहां तीसरे और आखिरी युवा (अंडर-19) एकदिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से करारी शिकस्त देकर 2-0 से श्रृंखला जीती।सरफराज ने 27 रन देकर चार विकेट लिये जबकि कुलदीप ने 16 रन के एवज में तीन बल्लेबाज पवेलियन भेजे जिससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली श्रीलंकाई टीम 39 . 1 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गयी। उसकी तरफ से केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें प्रियमल परेरा ने सर्वाधिक 50 रन बनाये।भारत ने केवल 32.5 ओवर में तीन किवेट पर 141 रन बना दिये और इस तरह से 103 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की। संजू सैमसन (नाबाद 31) ने रमेश मेंडिस पर विजयी छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने 34, अखिल हेरवादकर ने 25, कप्तान विजय जोल ने 23 और मोहम्मद सैफ ने 22 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से एके टायरन ने 27 रन देकर दो विकेट लिये।भारतीय कप्तान जोल ने टास जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भानुका ने सात चौकों की मदद से 42 रन की तेजतर्रार पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन हो गया। इसके बाद परेरा और संजिका रिदिमा : 23 : ने चौथे विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी टूटने के बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। श्रीलंका ने आखिरी सात विकेट 27 रन के अंदर गंवाये।इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि भारत ने करूणेगाला में खेला गया दूसरा मैच 22 रन से जीता था। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला ड्रा रही थी।

By parshv