भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कड़े मुकाबले में जापान की काओरी इमाबुप्पु को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग में तीसरे दौर में जगह बनाई।मई में मलेशिया ग्रां प्री का खिताब जीतने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने एक घंटा और 11 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में गैरवरीय काओरी को 21-19, 19-21, 21-17 से हराया। विश्व च…
भारत की उभरती हुई बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कड़े मुकाबले में जापान की काओरी इमाबुप्पु को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला एकल वर्ग में तीसरे दौर में जगह बनाई।मई में मलेशिया ग्रां प्री का खिताब जीतने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू ने एक घंटा और 11 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में गैरवरीय काओरी को 21-19, 19-21, 21-17 से हराया। विश्व चैम्पियनशिप में पदार्पण कर रही सिंधू ने इससे पहले पिछले साल जापान ओपन में भी दुनिया की 32वें नंबर की खिलाड़ी काओरी को हराया था।पहले दौर में बाई हासिल करने वाली सिंधू की आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि अगले दौर में उन्हें चीन की दूसरी वरीय यिहान वैंग और इंडोनेशिया के बेलाट्रिक्स मनुपाती के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ना है। सिंधू की हमवतन और तीसरी वरीय साइना नेहवाल अपने अभियान की शुरूआत रूस की ओल्गा गोलोवानोवा के खिलाफ करेगी। साइना को भी पहले दौर में बाई मिली थी।पुरूष युगल में हालांकि भारत को निराशा का सामना करना पड़ा। तरूण कोना और अरूण विष्णु को दूसरे दौर में एल्वेंट यूलियांतो चंद्रा और मारकिस किडो की इंडोनेशिया की जोड़ी को कड़ी टक्कर देने के बावजूद हार झेलनी पड़ी। इंडोनेशिया की 15वीं वरीय जोड़ी ने 40 मिनट चले दूसरे दौर के मुकाबले में 21-15, 13-21, 21-17 से जीत दर्ज की। तरूण और विष्णु को इससे पूर्व पहले दौर में एडम स्वालिना और प्रजेलिस्लाव वाचा की पोलैंड की जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला था।