वानखेड़े में मुंबई ने हैदराबाद के सूरज को आखिरकार डुबो ही दिया। हालांकि मुंबई के सामने टारगेट बड़ा था, लेकिन पोलार्ड की पावर के सामने 179 रन का टारगेट भी छोटा पड़ गया और मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत।मुंबई के सामने 179 का टारगेटपोलार्ड की आतिशी बल्लेबाजीजीत के लिए मुंबई को मिला बड़ा टारगेट और इस टारगेट को अचीव करने के लिए मैदान पर उतरे मुंबई की ओर… हैदराबाद को हराकर टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस

वानखेड़े में मुंबई ने हैदराबाद के सूरज को आखिरकार डुबो ही दिया। हालांकि मुंबई के सामने टारगेट बड़ा था, लेकिन पोलार्ड की पावर के सामने 179 रन का टारगेट भी छोटा पड़ गया और मुंबई ने दर्ज की धमाकेदार जीत।मुंबई के सामने 179 का टारगेटपोलार्ड की आतिशी बल्लेबाजीजीत के लिए मुंबई को मिला बड़ा टारगेट और इस टारगेट को अचीव करने के लिए मैदान पर उतरे मुंबई की ओर से ओपनर्स स्मिथ और सचिन तेंदुलकर।  लेकिन स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके और इक्कीस रन पर बिखर गई इस बल्लेबाज की गिल्लियां। इसके बाद मास्टर और दिनेश कार्तिक ने दिखाए कुछ अच्छे हाथ। लेकिन मास्टर हाथ में दर्द की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए। सचिन ने 31 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। लेकिन इसके बाद चला पोलार्ड का जादू। पोलार्ड की पावर का कोई जवाब नहीं दिखा, हैदराबाद के गेंदबाजों के पास। खासकर इस धांसू बल्लेबाज ने की छक्कों की  जमकर बरसात। पोलार्ड ने 27 गेंदों में दो चौके और आठ छक्कों के साथ जड़े 66 रन। ये पोलार्ड का ही जादू रहा जो मुंबई ने दर्ज की सात विकेट से धमाकेदार जीत।काम ना आई शिखर की पारी बेकार गई कैमरुन की मेहनतहैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शिखर धवन और पार्थिव पटेल के आतिशी अंदाज ने इस फैसले को सही साबित किया। पटेल ने 26 तो धवन ने 59 रन ठोके। इनके अलावा हनुमंत विहारी, कैमरुन व्हाइट ने भी किया बल्ले से ब्लास्ट। लेकिन अफसोस की हैदराबाद के इन बल्लेबाजों की मेहनत मुंबई के हिटर पोलार्ड के सामने फीकी रही और मुंबई ने मैच जीतने के साथ ही लगभग पक्की कर ली प्लेऑफ में सीट।सिक्सर किंग बने पोलार्डपोलार्ड जब क्रीज पर आए तो मुंबई इंडियन्स को जीत के लिए चालीस गेंदों में थी अस्सी रन की दरकार, लेकिन पोलार्ड ने अपने पावरफुल शॉट्स से उड़ा दी हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां। खास कर 17वें ओवर में पोलार्ड ने परेरा की हवा निकाल दी। इस ओवर में रोहित शर्मा ने जमाया एक छक्का, तो पोलार्ड ने जमाए तीन दनदनाते छक्के और एक चौका। इसके बाद भी जारी रहा इस बिग हिटर के बल्ले का ब्लास्ट। खासकर छक्कों के मामले में पोलार्ड ने दिखाए खुल कर हाथ। पोलार्ड ने 27 गेंदों में दो चौके और आठ छक्कों की मदद से ठोके 66 रन। अपनी तूफानी पारी में पोलार्ड ने सबसे ज्यादा रन बटोरे। परेरा की गेंदों पर। परेरा की सात बॉल में पोलार्ड ने जड़ डाले 34 रन। ये परेरा का ही जोरदार पंच रहा, जो मुंबई ने तीन बॉल रहते ही हासिल कर लिया बड़ा टारगेट और हासिल की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पॉजिशन।

By parshv