ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने एंड्रॉयड गो पर अधारित अपने नए Zenfone Live L1 को पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बडी खासियत है कि इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का PDAF कैमरा दिया गया है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को रोज पिंक, मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर अॉप्शन में खरीद सकेंगे। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं अाई है।
Zenfone Live L1 के फीचर्सः
- डिस्प्ले 5.5 इंच (रेजोल्यूशन 1440×720 pixel)
- प्रोसैसर क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसैसर
- रैम 1GB/2GB
- इंटर्नल स्टोरेज 16GB
- माइक्रोएसडी कार्ड 2TB
- रियर कैमरा 13MP
- फ्रंट कैमरा 5MP
- बैटरी 3300mAh
- अॉपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड अोरियो
- कनैक्टिविटी 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटुथ v5.0, माइक्रोयूएसबी और जीपीएस