बॉडी में कितनी कैलोरी चाहिए इसका लेखा-जोखा रखेगा ये ऐप

0

महिलाओं के लिए आजकल इंटरनेट पर कई ऐप्स उपलब्ध हैं। फिटनेस फ्रीक वुमन यानी अपनी सेहत का अत्यधिक ख्याल रखने वाली महिलाओं के लिए हमारा आज का ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। इस ऐप का नाम है कैलोरी काउंटर (Calorie Counter – MyFitnessPal) यह एंड्रॉइड मोबाइल के लिए सबसे अच्छा कैलोरी काउंटर होने का दावा करता है। इस ऐप के डाटाबेस में करीब 3 करोड़ से ज्यादा तरह के पकवान सेव हैं। इनकी कैलोरी और खाने के समय के बारे में भी कैलोरी काउंटर यूजर को जानकारी देगा।
इस ऐप के जरिए आप अपने दोस्तों को भी जोड़ सकते हैं। ऐसा करने पर सभी का फिटनेस प्रोग्राम भी आपको पता चल जाएगा। ऐप की मदद से पर्सनल फिटनेस प्रोग्राम भी बनाया जा सकता है। अपना एक्सरसाइज रूटीन और डाइट चार्ट ट्रैक करने के लिए ये सबसे आसान ऐप हो सकता है। इस ऐप की मदद से 50 से अधिक डिवाइसेस और ऐप्स से कनेक्ट हुआ जा सकता है।
गूगल प्ले के मुताबिक इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक इंस्टॉल कर चुके हैं। स्टोरी बनाने तक इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर कुल 914,271 लोग रेटिंग दे चुके थे। यूजर रेटिंग के हिसाब से इसे 5 में से 4.6 स्टार दिए गए हैं। हर डिवाइस के हिसाब से इसका साइज और ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत बदल जाती है।