लाइन, जिसने अभी हाल ही में एंड्रायड और आइओएस के लिए अपनी लाइन म्युजिक स्ट्रीमिंग सर्विस लांच की थी, ने अब ओरिजनल एप का लाइट वर्जन ‘लाइन लाइट’ नाम से लांच कर दिया है। यह इमर्जिंग मार्केट्स में कमजोर नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीमित कनेक्टिविटी के साथ ही, लो स्पेक स्मार्टफोन्स के लिए उतारा गया है।

इस लाइट वेट एप का वजन 912केबी है, इसके फीचर्स की वही फंक्शनैलिटी है, जैसे की ओरिजनल एप की है जैसे- ग्रुप टेक्स्टिंग, स्टिकर्स और इमेज शेयरिंग। वैसे एप में ऑडियो और वीडियो चैट सपोर्ट उपलब्ध नहीं है। फर्म ने लाइन लाइट एप में से टाइमलाइन फीचर भी हटा दिया है। लाइन ने कहा है कि लाइट एप कम स्टोरेज स्पेस लेता है और कम डाटा का इस्तेमाल करता है।

यह एप पहले भारत, मेक्सिको और साऊदी अरेबिया समेत 11 देशों में रिलीज होगा और अन्य देशों मे यूजर्स की मांग पर लाया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि वह वादा करती है कि लाइन लाइट में बाद में नए फीचर्स भी लाएंगी।

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि “यूजर्स लाइन लाइट पर नए अकाउंट के लिए साइन-अप कर सकते हैं या फिर अपने पहले से बने लाइन अकाउंट्स को कैरी कर सकते हैं।”

लाइन लाइट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसे चलाने के लिए एंड्रायड 4.0 जेली बीन या बाद के ओएस वर्जन की जरूरत पड़ेगी।

 

By parshv