Google एक सर्च इंजन है जहां दुनिया की हर बात की जानकारी रहती है। ये ना सिर्फ सारी बातो की जानकारी रखता है बल्कि ये सभी जानकारियों को अपने पास सेव करके रखता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है की गूगल यूजर्स की पसंद को ट्रैक कर उन्हें उनके मुताबिक चीजों का एड्स दिखाता है।
गूगल की हाई तकनीक:
टेक्नोलॉजी ने हमारे सभी कामो को बहुत आसान बना दिया है। कभी कभी तो लोग इसका फायदा उठाने के लिए अपनी प्राइवेसी को भी भूल जाते हैं। ये आपकी हर लोकेशन को आसानी से ट्रैक भी कर लेता है। इसके लिए आपको लोकेशन ट्रैकिंग से बचना चाहिए।
ट्रैकिंग से बचने के आसान तरीके:
इससे बचने के लिए अपने फोन की सेटिंग एप्लिकेशन में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी ऑप्शन पर जाकर आपको एक लोकेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे टर्न ऑफ कर दें।
अगर आप अपनी वॉइस को गूगल से हटाना चाहते है तो इसके लिए अपने फ़ोन में माय एक्टिविटी हिस्ट्री पेज पर जाकर रिकॉर्डिंग की लिस्ट देखे। जहां आपको अपनी अभी तक के सभी वॉयस रिकॉर्डिंग्स मिल जाएगी।
अपने वॉयस और वेब रिकॉर्डिंग को स्टॉप करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप इन फाइल्स को डिलीट कर दें। आप किसी भी रिकॉर्ड एंट्री पर मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करके उसे डिलीट कर सकते हैं।