एचएमडी ग्लोबल स्वामित्व वाली कंपनी नोकिया ने आज यू.एस में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 के नाम से लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लांच किए गए नोकिया 6 का अपग्रेड वर्जन है। डिजाईन की बात करें तो इस डिवाइस को वैसे ही डिजाईन के साथ लांच किया गया है, हालांकि इसके बाद भी इसमें काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। वहीं, कपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत $269 रखी है जो भारतीय कीमत के अनुसार 17,997 रुपए होगी।

Nokia 6.1 स्मार्टफोन के फीचर्सः

  • डिस्प्ले 5.5 इंच की डिस्प्ले (रेज्योलेशन 1920 x 1080 पिक्सल्स)
  • प्रोसैसर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसैसर
  • रैम 3GB,4GB
  • इंटर्नल स्टोरेज 32GB
  • रियर कैमरा 16MP
  • फ्रंट कैमरा 8MP
  • बैटरी 3,000mAh
  • ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.0 ओरियो
  • कनैक्टिविटी वाई-फाई, ब्लूटुथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट