चीनी कंपनी शाओमी भारतीय कस्टमर्स को लुभाने के लिए दिवाली के मौके पर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफर दे रही है. इस पर जहां मोबाइल और टैबलेट में 3,000 रुपये तक छूट दी जा रही है, वहीं आप फ्लैश सेल का हिस्सा बन कर 1 रुपये में शाओमी के प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं.

शाओमी दिवाली डील के तहत अपने कुछ प्रोडक्ट्स की फ्लैश सेल आयोजित करेगी जिन्हें 1 रुपये में खरीदा जा सकेगा. य‍ह 3,4 और 5 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. इस डील में हर दिन दो बार सेल लगेगी.

ऐसे लें इसमें हिस्सा
अगर आपको भी 1 रुपये के सेल में हिस्सा लेना है तो इस वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं. रजिस्टर करने के बाद ‘hot seat’ पाने के लिए आपको इसे फेसबुक या ट्विटर पर शेयर करना है. रजिस्ट्रेशन फ्लैश सेल से 2 घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा.

By parshv