जिंदगी जीने के लिए श्वास लेना जरुरी है वैसे ही सेक्स भी स्वस्थ जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। जो लोग हफ्ते में कम से कम एक बार सेक्स करते हैं, वे न करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा खुश और प्रोडक्टिव रहते हैं.।अगर आप नियमित रूप से यह करते हैं तो इसके कई फायदे हैं।
सेक्स न करने के नुकसान:
तनाव पूर्ण महसूस: जो लोग सेक्सुअली एक्टिव नहीं होते, उन में तनाव ज्यादा होता है। सेक्स के दौरान हमारे दिमाग से फील गुड केमिकल जैसे ऑक्सीटॉसिन का स्राव होता है, जिसकी वजह से तनाव कम होता है।.
प्रोस्टेट कैंसर: सेक्स नहीं करना मर्दों के लिए हानिकारक हो जाता है। एक शोध के अनुसार जो पुरुष सेक्स नहीं करते, उनमें प्रोस्टेट कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।
सर्दी और बुखार: एक शोध के अनुसार सेक्स न करने वाले लोगों को सर्दी और बुखार के बैक्टीरिया जल्दी प्रभावित करते हैं क्योंकि ऐसा करने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। प्रतिदिन सेक्स किसी भी तरह के संक्रमण से भी बचाने में मदद करता है।