हमारे हिन्दू समाज में कोई काम को करने से पहले शुभ-अशुभ का ध्यान रखा जाता है, आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के विषय में बताएँगे जिसका आपके जीवन में होना शुभ होता है। आपके घर से निकलते समय यदि कोई गर्भवती महिला दिखाई देती है तो ये आपके लिए शुभ संकेत होता है।
तो सफलता मिलना निश्चित है:
१. यदि कोई महिला लाल साड़ी पहनकर और सोलह श्रंगार करके आपके समक्ष आती हुई दिखाई देती है तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है इससे आपके जीवन में धन लाभ की सम्भावना होती है।
२.आपका वह कार्य जिसके लिए आप जा रहे है सफल होता है क्योकि लाल रंग सुहागन की पहचान होता है और सुहागन लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है तथा माता लक्ष्मी को भी लाल रंग बहुत पसंद होता है।
३. यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए जा रहे है और रास्ते में आपको पानी से भरा घड़ा लेकर आती हुई कोई महिला दिखाई देती है तो यह भी आपके लिए शुभ संकेत होता है।
४. यदि आप अपनी कन्या के लिए किसी वर की तलाश में जा रहे है और रास्ते में आपको चार कुवांरी लड़कियां आपस में बात करती हुई दिखाई देती है तो समझिये आपकी तलाश जल्द पूरी होने वाली है।