हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। लगभग हर पूजा में इसके पत्तों का प्रयोग किया जाता है। तुलसी मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा है। जानें, वास्तु के अनुसार घर में किस जगह रखें तुलसी का पौधा, ताकि घर में खुशियां बरसती रहें…

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व में लगाना चाहिए।

2. अगर घर में कच्ची जमीन न हो, जैसा कि वर्तमान में ज्यादातर घरों में नहीं होती है, ऐसे में आप तुलसी का पौधा गमले में लगाकर इन दिशाओं में रख सकते हैं।

3. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को दैवीय अवतार माना गया है। यह पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

4. पारिवारिक कलह दूर करने के लिए तुलसी का पौधा रसोई घर के पास रखना चाहिए। इससे घर में शांति आती है।

5. यदि घर में लगी तुलसी सूख जाए तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। यह संभव न हो तो पौधे को गमले की मिट्टी में दबा देना चाहिए। सूखी तुलसी घर की तरक्की में रुकावट लाता है।