हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत ही शुभ मानते हैं, घर के बड़े बुर्जुग कहते है कि सुबह किसी भी काम करने से पहले तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए क्योंकि पूजा करने से काम अच्छा होता है. वहीं लोग घरों में मनीप्लांट का पौधा जरूर लगाते हैं, क्योंकि कहा जाता है जिस घर में मनीप्लांट का पौधा होता है उस घर को लोगों का सेहत हमेशा अच्छा बना रहता है. लेकिन कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें घर में रखने से घर की लक्ष्मी चली जाती है वहीं घर में बीमारियों का वास हो जाता है. चलिए जानते है घर में किन पौधो से जाती है बरकत
बोनसाई
बोनसाई के पौधा आजकल बजारो में काफी बिक रहा है, देखने में यह पौधा बहुत ही सुंदर होता है, वही यह पौधा आकार बहुत ही छोटा होता है, इस पौधे को हर में रखने से घर की तरक्की रूक जाती है, इससे आर्थिक हालत भी काफी खराब हो जाते है, ऐसे में इस पौधे को कभी भी घर में न लगाएं, अगर आपके घर में भी बोनसाई का पौधा है तो इसे घर से निकाल दें.
कैक्टस
वास्तु के मुताबिक, घर में कांटे वाले पौधे नहीं होने चाहिए. इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों में से दूध निकलता हो. क्योंकि इन पौधे की वजह से घर में लड़ाई झगड़ा का माहौल बना रहता है. खासकर ऐसे पौधे घर के दरवाजे के आगे तो बिलकुल नहीं होने चाहिए
कपास
कपास का पौधा, रेशमी कपास का पौधा और पाल्मीरा वृक्ष को भी शुभ नहीं माना जाता. इससे घर की रोनक चली जाती है, पूरे घर में उदासी का माहौल बन जाता है, इस बात का हमेशा ध्यान दें कि पौधा कितना ही छोटा या बड़ा क्यों न हो, उन्हें घर के उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए.
बबूल
घर में बबूल का पौधा भी नहीं रखना चाहिए. इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इसे घर में रखने से विवाद होते हैं.