क्या आप बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी आप आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं. क्या न चाहते हुए भी अनावश्यक खर्चे आपका बजट बिगाड़ देते हैं. क्या तमाम प्रयासों के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही तो आप बिलकुल परेशान न हों. हम बताने जा रहे हैं तंत्र शास्त्र के कुछ ऐसे टोटके जिनको आजमाकर आप अपनी आर्थिक परेशानी दूर कर सकते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि आप इन टोटको को सफल बनाने के लिए शुक्रवार के दिन ही आजमाएं. क्योंकि शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है. और जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है वो आर्थिक रूप से कभी बदहाल नहीं होता.

1. शुक्रवार के दिन सूर्योदय होने से पहले ही उठें और स्नान करने के पश्चात गाय के घी से दीपक जलाकर देवी लक्ष्मी एवं भगवान नारायण की एक साथ पूजा करें. इसके साथ ही श्री सुक्त का पाठ जरूर करें.
2. शुक्रवार के दिन शाम के वक्त पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल से तीन बत्ती वाला दीपक जलाकर पांच मेवा की मिठाई चढ़ाकर उसे लोगों में बांट दें.
3. शुक्रवार के दिन किसी भी गरीब को दान देना बहुत शुभ माना जाता है. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रससन करने के लिए सफेद रंग के कपड़े या सफेद मिठाई के अलावा दूध चीनी का दान करना अच्छा माना जाता है.
4. किसी सुहागन स्त्री को शुक्रवार के दिन सुहान का सामान दान करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
5. दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने से भी मां लक्ष्मी का आर्शिवाद मिलता है.
6. शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसको शुक्रवार के दिन पूरे घर में गंगाजल की तरह छिटका दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रस्न्न होती हैं और बहुत जल्द धन लाभ देती हैं.
7. शुक्रवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और ‘ओम श्री श्रीये नम:’ मंत्र का जाप 108 बार करें ऐसा करने से पूरे परिवार का आर्थिक संकट मां लक्ष्मी बहुत जल्दी दूर करती हैं.