सरकार ने नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का एलान कर दिया है। सरकार ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) हैदराबाद के प्रोफेसर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम को तीन साल के मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है।

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के जुलाई में अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। फिलहाल डॉ. कृष्णमूर्ति इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह नए चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर आईआईटी और आईआईएम के एल्युमिनी हैं।

आपको बतां दे कि इस पद क नियुक्ति के लिए पहले पूनम गुप्ता का नाम भी काफी चर्चाओं में रहा था। गुप्ता के अलावा साजिद चिनॉय और सुब्रमण्यन के नाम को लेकर भी अकटलें लगाई जा रही थीं।