सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट हो रही है, सोमवार को सोने के दाम साल 2009 के दाम के करीब पहुंच गए हैं। आज सोने की कीमत 25,400 के लगभग पहुंच गई है। जानकारों की मानें तो सोने की कीमत 23 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में देखने को मिल रहा है। फिल…

सोना हो सकता है 23500 रुपए प्रति 10 ग्राम!

सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट हो रही है, सोमवार को सोने के दाम साल 2009 के दाम के करीब पहुंच गए हैं। आज सोने की कीमत 25,400 के लगभग पहुंच गई है। जानकारों की मानें तो सोने की कीमत 23 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जोरदार गिरावट का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दामों में देखने को मिल रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 25,400 रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 4 फीसदी टूटकर 41,000 रुपए के नीचे आ गई है। कॉमैक्स पर सोने में 1.5 फीसदी से ज्यादा और चांदी में करीब 5 फीसदी की कमजोरी आई है। आज सोने के भाव 25,431 रु पति दस ग्राम है जो पिछले हफ्ते से काफी सस्ता हो गया है।

बता दें कि साल 2009 में सोने की कीमत 25,400 के लगभग थी, इस तरह सोने का भाव इस समय तीन साल पहले के स्‍तर पर पहुंच गया है।

पिछले सप्ताह सोने के भाव में अचानक आई तेज गिरावट के बाद अगस्त माह के लिए सोने की खरीदारी के दौरान वायदा कारोबार बाजार में 399 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जून के लिए 2432 लॉट में सोने की कीमत में 380 रुपए यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 25,455 रुपए प्रति दस ग्राम भाव रहा था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शनिवार को दिल्ली के स्पॉट मार्केट में सोने का भाव 26,700 रुपए प्रति दस ग्राम था।

हालांकि अभी सोने की कीमत में गिरावट जारी रहने की उम्‍मीद है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत 23 हजार 500 के लगभग पहुंच सकती है।

अगर कोई सोने में निवेश करना चाहता है या गहने खरीदना चाहता है, तो उसे कुछ दिन और इंतजार करना चाहिए।

By parshv