पंजाब नैशनल बैंक (PNB) को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाला भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। नीरव मोदी को अब किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में नीरव मोदी को ब्रिटेन में देखा गया था, जिसके बाद भारत की जांच एजेंसी ईडी ने नीरव मोदी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। ईडी ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।