रविवार को है पुष्य नक्षत्र है जिसके लिए ज्वेलर्स तरह-तरह के ऑफर्स लेकर आए हैं। खासकर गुजरात में जहां पुष्य नक्षत्र के दिन सोना, चांदी और हीरे की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में अहमदाबाद के ज्वेलर्स मेकिंग चार्जेस पर भारी डिस्काउंट दे रहे हैं।

दिवाली से पहले आ रहा पुष्य नक्षत्र, गुजरात के लोगों के लिए लाया है सोना, चांदी और डायमंड खरीदने का शानदार मौका। शुभ माने जानेवाले इस अवसर पर दिवाली की खरीदारी के साथ-साथ शादी के मौके के लिए भी जमकर शॉपिंग होती है।

रविवार को पड़ रहे पुष्य नक्षत्र में अब की बार ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वेलर्स सोने और डायमंड के गेहनों पर मेकिंग चार्ज पर 15-25 फीसदी तक की छुट दे रहे हैं।

त्योहारों के शुरू होते ही सोने की कीमतें 31,000 रुपये के पास तक आ चुकी हैं। एसे में पुष्य नक्षत्र और शादी ब्याह की खरीदारी के लिए इस तरह के डिस्काउंट सोने पर सुहागा ही होंगे।

By parshv