मुंबई। कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को एशियाई बाजारों में जोरदार गिरावट देखी गई। इसका असरअसर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.35 अंकों की गिरावट के साथ 21,051.96 पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.56 फीसद की रही। पिछले दो सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 155 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 37.30 अंकों की गिरावट के साथ 6271.60 पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.59 फीसद की रही।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज गिरावट देखी गई। कॉमैक्स पर आज सोना 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,254 डॉलर प्रति औंस पर खुला। साथ ही चांदी में 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 20 डॉलर प्रति औंस पर खुली।

आज डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 61.60 पर खुला है। बुधवार को भी रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 61.25 पर बंद हुआ था।

By parshv