मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को धमाकेदार शुरुआत की है। सेंसेक्स एक बार फिर 25200 और निफ्टी 7500 के ऊपर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 7528 के स्तर पर पहुंचा।

सुबह 9:30 बजे, सेंसेक्स 189 अंक चढ़कर 25208 और निफ्टी 47 अंक चढ़कर 7521 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी जारी है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.75-1 फीसद चढ़े हैं।

ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयर 2 फीसद चढ़े हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, पावर, एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, बैंक, हेल्थकेयर शेयर 1.25-1 फीसद मजबूत हैं। हालांकि, आईटी और तकनीकी शेयरों में 1-0.5 फीसदी की गिरावट है।

By parshv