रिलायंस कैपिटल ने सोने का व्यापार बंद करने का मन बना लिया है। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए अनिल अंबानी ने यह कदम उठाया है। इस तरह रिलायंस कैपिटल सोने का आयात और बिक्री बंद करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
कंपनी के इस फैसल के बारे में रिलायंस कैपिटल के मुख्य कार्यकारी सैम घोष ने बताया, ”रिलायंस कैपिटल सरकार और आरबीआई के सभी नीतिगत…
रिलायंस कैपिटल ने सोने का व्यापार बंद करने का मन बना लिया है। देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए अनिल अंबानी ने यह कदम उठाया है। इस तरह रिलायंस कैपिटल सोने का आयात और बिक्री बंद करने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।
कंपनी के इस फैसल के बारे में रिलायंस कैपिटल के मुख्य कार्यकारी सैम घोष ने बताया, ”रिलायंस कैपिटल सरकार और आरबीआई के सभी नीतिगत उद्देश्यों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
देश की आर्थिक स्थिति इन दिनों बेहद खराब चल रही है। सेंसेक्स में लगातार गिरावट हो रही है, इसके साथ ही रुपया की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरती जर रही है। इसीलिए रिलायंस कैपिटल देश के हित में यह कदम उठाया है। कंपनी ने बताया है कि इस फैसले में सोने के सिक्के और अन्य रूपों में सोने की बिक्री शामिल है। कंपनी ने निवेश उत्पाद के रूप में भी इसका कारोबार रोक दिया है।
हाल ही में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने देश के लोगों से गुजारिश की थी कि वे सोने का खरीदना बंद कर दें, तभी स्थिति में सुधार आ सकता है। कंपनी ने कहा कि सरकार द्वारा सोने के आयात को कम करने के संबंध में तय उद्देश्य के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। सोने का आयात बढ़ने से देश के आर्थिक हितों को गंभीर नुकसान हो रहा है।
निचले स्तर पर रुपयाआज एक ओर रुपये में भारी गिरावट देखने को मिल रही है तो दूसरी ओर देश के शेयर बाज़ार लुढ़क रहे हैं। रुपया 59.70 पर खुला है जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 176.50 अंकों की गिरावट के साथ 19069.20 अंकों पर खुला है। रुपये में इस गिरावट की आशंका पहले से थी लेकिन शेयर बाज़ार पर अमेरिकी फेडरल बैंक के उस ऐलान का असर देखा जा रहा है जिसमें इस साल अर्थव्यस्था के लिए सहायता खर्च में कटौती की बात कही गई है। इसके चलते मार्केट में बिकवाली का दौर ज़ोर पकड़ सकता है। फारेक्स बाजार में कल के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रूपया सात पैसे के सुधार के साथ 58.70 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरूआती कारोबार में 130 पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक न्यूनतम स्तर 60 रपये प्रति डालर पर आ गया।