सोने की चमक भारत में फिर मंद पड़ने लगी है, शुक्रवार को सोने की कीमत में 620 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत अब 27380 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। उधर चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। चांदी की 1400 रुपए की गिरावट के बाद 41700 रुपए हो गई है।
दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत पिछले दो दिनों से गिर रही है। शुक्रवार को सोना 73.50…
सोने की चमक भारत में फिर मंद पड़ने लगी है, शुक्रवार को सोने की कीमत में 620 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत अब 27380 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। उधर चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है। चांदी की 1400 रुपए की गिरावट के बाद 41700 रुपए हो गई है।
दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत पिछले दो दिनों से गिर रही है। शुक्रवार को सोना 73.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1277.50 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी में लगभग 8 फीसदी की गिरावट रही और यह 19.60 डॉलर प्रति औंस बिकी।
जानकारों की मानें तो सोने और चांदी की कीमत में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। सोने की कीमत 25 हजार रुपए प्रति दस ग्राम से भी नीचे जाने का अनुमान लगाया हा रहा है। इससे सोने की खरीद का बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि देश की बिगड़ती आर्थिक हालत को देखते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने लोगों से अपील की है कि वे सोना न खरीदें।
उधर वित्त मंत्री की अपील के बाद रिलायंस कैपिटल ने सोने की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी का कहना है कि देश की बिगड़की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।